1. रोग-प्रबंधन-और-खुद-की-देखभाल ...

छोटे बच्चों के पेट में मरोड़ या पेट दर्द से छुटकारा पाने के रामबाण उपाय

छोटे बच्चों के पेट में मरोड़ या पेट दर्द से छुटकारा पाने के रामबाण उपाय

प्रकाशित: 18 नव॰ 2022

रोग प्रबंधन और खुद की देखभाल

छोटे बच्चों में पेट दर्द की (Stomach ache) समस्या अक्सर देखने को मिलती है। इस दर्द के अलग-अलग कारण हो सकते हैं, लेकिन पेट दर्द की सबसे बड़ी वजह पेट में मरोड़ होता है। इस स्थिति में बच्चे बुरी तरह रोते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे या रामबाण उपाय जिनकी मदद से आप बच्चे के पेट में मरोड़ होने की स्थिति में तुरंत राहत पहुंचा सकते हैं।

पेट में मरोड़ या पेट में ऐंठन होने के क्या कारण है?

ऐसा है कि पेट में मरोड़ होना या पेट में ऐठन की समस्या के कई कारण हो सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति अपच की समस्या से ग्रसित है या उसे कब्ज, सीने में जलन, गैस जैसी समस्याएं हैं तो भी पेट में मरोड़ या ऐंठन हो सकते हैं। इसके अलावा भी पेट में आंतरिक समस्याएं जैसे अल्सर, पथरी या अपेंडिक्स का दर्द भी कारण बन सकते हैं। डॉक्टर से चेकअप कराने के बाद ही असली कारणों का पता चल सकता है।

 

पेट में दर्द या मरोड़ का घरेलू उपचार या नुस्खे /Effective Home Remedies For Stomach ache in Hindi

अगर आपका बच्चा पेट दर्द या पेट में मरोड़ की समस्या से जूझ रहा है तो इन घरेलू नुस्खों को फौरन आजमाएं। अंत तक जरूर पढ़ें... 

  • कई बार बच्चे का पेट कई दिनों तक साफ नहीं हो पाता। ऐसी स्थिति में पेट में मरोड़ हो जाता है। इससे काफी दिक्कत होती है। इस समस्या से निपटने के लिए 1 कप दूध में 1 कप पानी मिलाकर उबाल लें। जब यह ठंडा हो जाए तो बच्चे को पिला दें। इससे उसका पेट साफ हो जाएगा और उसे दर्द से आराम मिलेगा। 
     
  • 10 ग्राम हर्रे, 10 ग्राम अजवाइन, 10 ग्राम हींग व थोड़ा सा काला नमक लें। इन चारों मिश्रण को चूर्ण बना लें। इसके बाद इसे सुबह-शाम बच्चे को खिलाएं।
     
  • एक चुटकी हींग, थोड़ा सा अजवाइन और काला नमक लें। इन तीनों को गुनगुने पानी में मिलाकर बच्चे को खिलाएं। इससे पेट का मरोड़ कुछ ही देर में ठीक हो जाएगा।
     
  • थोड़ा सा मेथी का दाना चीनी के साथ मिलाकर सादे पानी के साथ बच्चे को खिला दें। इससे न सिर्फ पेट दर्द ठीक होगा, बल्कि अगर बच्चा दस्त से पीड़ित है तो ये समस्या भी दूर हो जाएगी।
     
  • आधा चम्मच गरम पानी लें, उसमें थोड़ा सा हींग डालकर पेस्ट बना लें और बच्चे के नाभि के चारों तरफ लगा दें। इससे बहुत जल्द बच्चे के पेट का दर्द ठीक हो जाएगा।
     
  • अगर मरोड़ की वजह से बच्चे को काफी दर्द हो रहा है, तो गरम पानी वाली थैली पर तौलिया लपेट लें और उससे बच्चे के पेट की सिकाई करें। इससे काफी आराम मिलेगा।
     
  • सरसों के तेल को गुनगुना करके बच्चे के पेट की हल्के हाथों से मालिश करने से भी मरोड़ ठीक होता है।
     
  • मूली का रस पिलाने से भी पेट का मरोड़ जल्द ठीक हो जाता है

बच्चों में पेट दर्द का होना सामान्य सी बात है और इसको लेकर बहुत ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन कई परिस्थितियों में ये गंभीर बीमारियों की तरफ भी इशारा करती है (sometimes stomach pain may indicate serious health issues)। बच्चों को पेट का दर्द अगर एक से दो दिन में ठीक नहीं हो रहा तो डॉक्टर से तत्काल संपर्क करें।

हालांकि बच्चों के पेट में दर्द होने की सबसे आम वजह कब्ज है लेकिन इसके अलावा भी कई वजहें हो सकती है। तय समय पर खाना नहीं खाने के कारण या बहुत ज्यादा समय तक भूखे रहने की वजह भी पेट दर्द का कारण बन सकते हैं। ज्यादा मात्रा में तले-भुने खाना खाने की वजह से भी बच्चे को पेट में दर्द हो सकता है।

Your All-In-One Baby Toolkit

Monitor milestones, growth, and discover unique baby names easily

Be the first to support

Be the first to share

Share it

संबंधित ब्लॉग और व्लॉग

बच्चों के पेट दर्द या पेट में मरोड़ का दवा से असरदार घरेलू उपचार? Baccho ke pet me marod ka Ilaj