बच्चे को बाल दिवस के बारे में ...
बच्चे को बाल दिवस के बारे में और इससे जुड़ी रोचक जानकारियां कैसे बताएं ?
प्रकाशित: 14 नव॰ 2018
अपडेटेड: 14 दिस॰ 2018
आपने एक बात जरूर नोटिस किया होगा कि आपके बच्चे प्रश्न खूब पूछते होंगे। दरअसल बच्चों का स्वभाव जिज्ञासु होता है और ये अच्छी बात भी है। तो बच्चों के प्रत्येक सवाल का जवाब देने के लिए आपको भी तो अच्छे से तैयार रहना होगा। 14 नवंबर को बाल दिवस यानि children's day के रूप में मनाया जाता है। मुमकिन है कि आपके बच्चे आपसे पूछ सकते हैं कि हम 14 नवंबर को ही क्यों बाल दिवस मनाते हैं 15 नवंबर को क्यों नहीं या उससे पहले क्यों नहीं। तो चलिए अब की बार आप अपने बच्चे को बाल दिवस के बारे में विस्तार से समझाएं और इससे जुड़ी कई रोचक जानकारियां भी जरूर उनके साथ शेयर करें।
चाचा नेहरु के जन्मदिन को ही क्यों चुना गया बाल दिवस के रूप में / Why Childrens Day Is Celebrated On 14th November In Hindi
देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु को बच्चों से बेहद लगाव था। यही वजह है कि नेहरु जी ने बच्चों के हित को देखते हुए कई सारी कल्याणकारी योजनाओं को उन्होंने अपने कार्यकाल में लॉन्च किया। स्कूली बच्चों को भोजन और अन्य जरूरी चीजें मुहैया कराने पर उनका बल था। नेहरु जी अपने भाषणों में भी कहते थे कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं। शिक्षा उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक था। कई कार्यक्रमों के दौरान बच्चे नेहरु जी से अच्छे से घुलमिल जाते थे। बच्चों के प्रति इस लगाव और स्नेह को देखते हुए उनके निधन के बाद उनके जन्मदिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा।
बाल दिवस से जुड़ी रोचक जानकारियां / Interesting Information Related To children Day In Hindi
- आपको जानकर हैरानी होगी कि नेहरु जी के निधन से पहले यानि साल 1964 से पहले तक प्रत्येक साल 20 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता था।
- संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा पहले 20 नवंबर को वैश्विक बाल दिवस मनाया जाता था।
- नेहरु जी के निधन के बाद उनके जन्मदिन को बाल दिवस के तौर पर मनाए जाने का फैसला किया गया।
- बच्चों के प्रति उनके लगाव को देखते हुए उनको चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता है।
- 14 नवंबर 1889 को जवाहर लाल नेहरु का जन्म इलाहाबाद में हुआ था
- आजादी की लड़ाई में गांधी जी के साथ नेहरु जी भी अग्रनी सेनानी थे
- देश को आजाद कराने के लिए आंदोलनों के दौरान नेहरु जी ने कई साल जेल में बिताया था
- 15 अगस्त 1947 को जब देश स्वतंत्र हुआ तो आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने जवाहर लाल नेहरु
- एक नेता होने के साथ नेहरु अच्छे लेखक भी थे। अपनी बेटी इंदिरा गांधी को लिखी गई उनकी चिट्ठियों को एक किताब के रुप में प्रकाशित किया गया।
- भारत एक खोज नामकी किताब में भारत के इतिहास और संस्कृति के बारे में अच्छे से वर्णन किया गया है।
14 नवंबर को स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और बच्चे अपने प्रिय चाचा नेहरु को इस दिन याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
Your All-In-One Baby Toolkit
Monitor milestones, growth, and discover unique baby names easily
Be the first to support
Be the first to share



