1. कैसे करें तैयार घर में मॉस्क्व ...

कैसे करें तैयार घर में मॉस्क्वीटो रेपेलेंट (मच्छर भगाने की दवाई)

प्रकाशित: 14 सित॰ 2020

मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए और उन्हें घर से भगाने के लिए आप भी घर में तरह-तरह की दवाई, मॉस्किटो रिपेलेंट, क्वाइल, क्रीम व अन्य सामान का इस्तेमाल करते होंगे। पर सबसे बड़ी बात ये है कि ये सभी संसाधन केमिकल से युक्त होते हैं और इनका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, खासकर बच्चों के स्वास्थ्य पर। मच्छर से बचने की मजबूरी और मच्छर भगाने के उपायों की अधिक जानकारी न होने के कारण बहुत कम लोग इसके नुकसान पर ध्यान देते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय जिनकी मदद से आप भी मॉस्किटो रिपेलेंट बना सकते हैं। इससे आप न सिर्फ पैसे बचा सकेंगे, बल्कि इसका हेल्थ पर भी कोई नुकसान नहीं होगा।
 

ये हैं मच्छर भगाने के किफायती उपाय

  • सोयाबीन का तेल –

    – रात को सोने से पहले सोयाबीन के तेल से बच्चे के स्किन पर हल्की मसाज करें, इससे मच्छर दूर रहेंगे। इसके अलावा आप यूकोलिप्टम का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी मच्छर आसपास नहीं भटकेगा।
     
  • लौंग का तेल –

    – लौंग के तेल की महक से मच्छर दूर भागते हैं। ऐसे में ये उपाय भी आपके लिए काफी कारगर होगा। सबसे पहले लौंग के तेल को नारियल तेल में मिला लें। इसके बाद इसे बच्चे की स्किन पर लगाएं।
  • गेंदे के फूल से भी फायदा –

    – गेंदे के फूल की सुगंध से भी मच्छर दूर भागते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप गेंदे का पौधा बगीचे के साथ-साथ बालकनी में भी लगाएं। इससे शाम के समय मच्छर घर में नहीं घुस सकेंगे और आपका बच्चा सुरक्षित रहेगा।
     
  • नीम का तेल –

    – कई रिसर्चों में ये बात प्रमाणित हो चुकी है कि नीम का तेल किसी भी रिपेलेंट से अधिक बेहतर होता है। ऐसे में आप रात को सोते वक्त बच्चे के शरीर पर नीम का तेल लगा दें। इससे उसे मच्छर नहीं काटेगा। इसके अलावा नीम के पेड़ के आसपास भी मच्छर न के बराबर आते हैं।
     
  • अजवायन पाउडर –

    – घर में जिन जगहों पर मच्छर अधिक हैं, वहां पर अजवायन छिड़क दें या फिर अजवायन का पाउडर डाल दें। अजवायन से भी मच्छर दूर रहते हैं।
  • लहसुन –

    लहसुन न सिर्फ कई बीमारियों से बचाता है, बल्कि इससे मच्छर भी दूर रहते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि अपने बच्चे को लहसुन की कच्ची कलियां रोजाना चबाने को दें। इससे भी बच्चे को राहत मिलेगी।
  • काली मिर्च – 

    – काली मिर्च का अरोमा वाला तेल भी मच्छर भगाने में काफी उपयोगी होता है।

घर में कैसे बनाएं मॉस्क्वीटो रेपेलेंट लिक्विड

आप मच्छर भगाने के लिए ऑलआउट, नाइट क्विन मशीन में जो रिफिल लगाते हैं उसमें लिक्विड लगा होता है। ये लिक्विड आप खुद घर में भी बना सकते हैं। इसे बनाने में खर्च भी बहुत कम आता है। इसके लिए आपको सिर्फ कपूर और तारपीन के तेल की जरूरत होगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कपूर की एक टिक्की को बारीक करके पीस लें। अब पुरानी रिफिल से रॉड निकालकर उसमें कपूर के पाउडर को डाल दें। इसके बाद इसमें तारपीन का तेल डाल दें और फिर रॉड को लगा दें। इसके बाद रिफिल को बंद करके उसे हिलाएं।

Your All-In-One Baby Toolkit

Monitor milestones, growth, and discover unique baby names easily

Be the first to support

Be the first to share

Share it

संबंधित ब्लॉग और व्लॉग

कैसे करें तैयार घर में मॉस्क्वीटो रेपेलेंट | How to Prepare Mosquito Repellent Liquid in Home