1. सिजेरियन डिलीवरी के बाद खाने क ...

सिजेरियन डिलीवरी के बाद खाने का रखें ख्याल

सिजेरियन डिलीवरी के बाद खाने का रखें ख्याल

प्रकाशित: 11 नव॰ 2025

प्रेग्नेंसी पहले और प्रेग्नेंसी के बाद दोनों ही समय महिलाओं को खान-पान पर विशेष ध्यान देना होता है। डिलीवरी के बाद खान-पान पर ध्यान देना और जरूरी होता है, क्योंकि मां को बच्चे को एक-डेढ़ साल तक अपना दूध पिलाना होता है। मां की सेहत से ही बच्चे की भी सेहत जुड़ी होती है। ऐसे में उसे अपना खास ध्यान रखना होता है। वहीं उन महिलाओं के लिए ये और जरूरी हो जाता है, जिनकी सिजेरियन डिलीवरी हुई हो। दरअसल सिजेरियन डिलीवरी के बाद खान-पान पर खास ध्यान देने के साथ-साथ सावधानी बरतने की भी जरूरत होती है। यहां हम बता रहे हैं कुछ ऐसी चीजें, जिन्हें महिलाओं को सिजेरियन डिलीवरी के बाद खान-पान में लेनी चाहिएं।
 

इन चीजों को करें खान-पान में शामिल
 

  1. पत्तेदार सब्जियां – प्रसव के बाद महिलाओं को पत्तेदार सब्जियों के सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। यह शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। दरअसल सिजेरियन डिलीवरी के बाद शरीर को फाइबर युक्त भोजन की जरूरत होती है। यह आंत को ठीक रखता है। पत्तेदार सब्जियों में फाइबर पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है।
     
  2. अंडा – सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को प्रोटीन की ज्यादा जरूरत होती है और अंडा इसके लिए सबसे बेहतर विकल्प है। अंडे में काफी प्रोटीन होता है। इसे खाने से शरीर में ताकत आती है और विटामिन-डी की कमी दूर होती है।
     
  3. मछली – सिजेरियन डिलीवरी के बाद मछली को भी खाने में शामिल करना चाहिए। यह भी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। खाने के लिए ऐसी मछली चुनें जिसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता हो।
     
  4. मेथी – मेथी में आयरन, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स होते हैं। इसके सेवन से डिलीवरी के बाद होने वाले जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। इसके अलावा मेथी में फाइटोएस्ट्रोजन नाम का पदार्थ होता है, जो स्तनों में दूध की मात्रा को बढ़ाता है।
     
  5. जीरा – जीरे में आयरन की काफी मात्रा होती है। यह महिला को डिलीवरी के बाद ऊर्जा देने का काम करती है। इसके अलावा यह कब्ज, एसिडिटी और सूजन को भी कम करता है। यह स्तनों में दूध की मात्रा बढ़ाने का भी काम करता है।
     
  6. दूध – सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को दिन में कम से कम 2 गिलास दूध पीना चाहिए। दरअसल दूध में बड़ी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है और यह स्तन में दूध बनाने के लिए कारगर होता है। इसके अलावा यह शरीर को भी मजबूत करता है। दूध के अलावा दही का सेवन भी प्रसव के बाद  महिलाओं को फायदा पहुंचाता है। दही में पर्याप्त मात्रा में केल्सियम और जिंक होता है। ये चीजें भी शरीर को दुरुस्त रखती हैं।
     
  7. पानी – सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को शरीर स्वस्थ रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। ज्यादा पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहेगा।
     
  8. तरबूज – सिजेरियन डिलीवरी के बाद आंत को सामान्य रूप से काम करने में वक्त लगता है। तरबूज इस स्थिति में काफी कारगर होता है। उससे आंत तेजी से स्वस्थ होता है।
     
  9. अखरोट – अखरोट में फालिक एसिड और प्रोटीन की मात्रा काफी होती है। सिजेरियन डिलीवरी के बाद इसका सेवन महिलाओं को स्वस्थ रखता है।
     
  10. नींबू – सिजेरियन डिलीवरी के बाद जख्म पर इन्फेक्शन का डर रहता है। इससे निपटने के लिए नींबू काफी कारगर है। दरअसल नींबू में विटामिन-सी होता है, जो इन्फेक्शन से लड़ता है। यह हर तरह के इन्फेक्शन से सुरक्षित रखता है।
     
  11. दाल – दाल में भी प्रोटीन की भारी मात्रा होती है। इससे भी महिला में दूध बनता है। ऐसे में डिलीवरी के बाद महिलाओं को दाल का भी अधिक सेवन करना चाहिए। सबसे ज्यादा मूंग और मसूर की दाल फायदेमंद होती है।

Your All-In-One Baby Toolkit

Monitor milestones, growth, and discover unique baby names easily

Be the first to support

Be the first to share

Share it

संबंधित ब्लॉग और व्लॉग