1. शहद का उपयोग है बच्चे के लिए ल ...

शहद का उपयोग है बच्चे के लिए लाभकारी

toddler | 1 month

422.0K बार देखा गया

शहद का उपयोग है बच्चे के लिए लाभकारी

प्रकाशित: 26 अक्तू॰ 2025

बच्चों के शारीरिक विकास व पाचन क्रिया को ठीक रखने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ये सभी पोषक तत्व शहद में पाए जाते हैं। इसके अलावा शहद में रोगाणु व विषाणुओं से लड़ने की भी क्षमता होती है। हालांकि एक साल तक के बच्चों को शहद नहीं देना चाहिए। ये उनको नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन 1 साल से ऊपर के बच्चे के लिए यह काफी कारगर है। यहां हम बताएंगे आखिर शहद के क्या फायदे हैं बच्चों के लिए।
 

बच्चे को शहद खिलाने के फायदे/Benefits of feeding the baby to honey in Hindi

  1. शहद में विटामिन-ए और विटामिन-बी के साथ ही कई कार्बनिक व अकार्बनिक तत्व होते हैं। ऐसे में शहद बच्चों को कई प्रकार के रोगों से बचाता है। जिन बच्चों की पाचन शक्ति ठीक नहीं है, उन्हें अगर दूध, दही, चावल, दलिया व केले के साथ अगर थोड़ी मात्रा में शहद दिया जाए तो ये समस्या दूर हो जाती है।
     
  2. सोने से पहले एक छोटे चम्मच में बच्चे को शहद देने से उसे रात की नींद अच्छे से मिलती है। इसके अलावा उसे खांसी से भी राहत मिलती है। जुकाम में भी ये कारगर है। शहद में नींबू को मिलाकर बच्चे को दिन में दो बार देने से जुकाम ठीक होता है। इसके अलावा सांस संबंधी समस्याएं भी शहद के सेवन से बच्चों को नहीं होती हैं।
     
  3. शहद में अदरक और नींबू मिलाकर बच्चे को देने से उसके मुंह के छाले की दिक्कत भी दूर होती है।
     
  4. अगर बच्चे के पेट में दर्द हो रहा है, तो शहद में अदरक मिलाकर 1-2 चम्मच देने से आराम मिलता है।
     
  5. कई बच्चों में त्वचा रुखे होने की समस्या होती है। इस समस्या को भी शहद की मदद से दूर किया जा सकता है। आप एक कप शहद लें और 2 चम्मच दूध, 2 चम्मच संतरे का रस मिलाएं। इसके बाद मिश्रण को ड्राई स्किन एरिया पर लगाएं।
     
  6. बच्चों में पानी की कमी से मांशपेशी में छाले की समस्या भी होती है। इसका इलाज भी शहद है। बच्चे को नारियल पानी में शहद मिलाकर दें। इससे छाले दूर होंगे।
     
  7. अगर बच्चे का दम फूलता है और वह अंग्रेजी दवाई खाने से कतराता है, तो शहद भी बेहतर विकल्प है। शहद में आंवला मिला कर बच्चे को दिन में 2-3 बार दें। इससे आराम मिलेगा।

 

शहद खिलाते समय इन बातों का रखें ध्यान/ Take these precautions while taking honey

  • गर्मी के दिनों में अधिक गर्म पानी, गर्म दूध व अधिक धूप में बच्चे को शहद देने से उसे नुकसान पहुंच सकता है।
     
  • शहद के साथ कभी भी बच्चे को घी न दें। दरअसल शहद के साथ घी का इस्तेमाल करने पर यह विष का काम करने लगता है और बच्चे को नुकसान पहुंचता है।
     
  • 1 साल तक के बच्चे को शहद नहीं देना चाहिए।

Your All-In-One Baby Toolkit

Monitor milestones, growth, and discover unique baby names easily

Be the first to support

Be the first to share

Share it

संबंधित ब्लॉग और व्लॉग

शहद है बच्चों के लिए अचूक औषधि। Honey is the perfect medicine for children