1. बॉलीवुड के एक्टर्स जो रीयल लाइ ...

बॉलीवुड के एक्टर्स जो रीयल लाइफ में 'पापा द ग्रेट' हैं

बॉलीवुड के एक्टर्स जो रीयल लाइफ में 'पापा द ग्रेट' हैं

प्रकाशित: 22 दिस॰ 2018

अपडेटेड: 02 अक्टू॰ 2018

बॉलीवुड हस्तियों का जीवन बहुत ही व्यस्त और कठिन होता है। उन्हें फैमिली के साथ साथ फिल्म शूटस, प्रोमोसंश और यात्रायें आदि भी करनी पड़ती है। इन सब के बावजूद भी वो अपना फैमिली जीवन नार्मल जीने की कोशिश करते है। जैसे और रोजमर्रा के लोग करते है। बच्चो को स्कूल छोड़ने जाना, बच्चो के एनुअल फंक्शंस में जाना, और अपने बच्चो के साथ घर में सिम्पली टाइम बिताना। हम देखते है, कुछ बॉलीवुड सितारे अपनी रियल लाइफ में अपने बच्चो के बेस्ट पापा है और इसके साथ एक प्रसिद्ध कलाकार भी। घर में बच्चो के बेस्ट पापा  यही उनको और भी स्पेशल बना देता है। आइये जानते है कुछ ऐसी ही हस्तियों के बारें में। इस ब्लॉग को भी जरूर पढ़ें :- 

अक्षय कुमार:-

अक्षय कुमार दो बच्चो के पिता है, बेटी नितरा और आरव। अक्षय कुमार की बेटी नितरा उनके लिए किसी प्रिंसेस से कम नहीं। वो कभी कभी उसकी फोटोज भी शेयर करते है और उनका बेटा आरव उनकी ही  तरह लम्बा और स्मार्ट है। अक्षय कुमार ने तो अपने बेटे के नाम का टैटू अपने पीठ पर भी बनवाया है। वह निश्चित रूप से अनुशासित जीवन के लिए अपने बच्चों के आदर्श रोल मॉडल है। सिर्फ मूवी में ही नहीं वो अपनी लाइफ में भी बहुत स्ट्रोंग और फिट है। उनके मार्शल आर्ट प्रशिक्षण, पार्कौर रूटीन और अन्य आउटडोर फिटनेस रेजिमेंट के लिए भी हम उन्हें  धन्यवाद करते है। जो उन्हें बेस्ट पापा की सूची में लाते हैं।

शाहरुख़ खान:-

शाहरुख़ खान एक फैमिली पसंद इंसान है। ये बात किसी से छुपी नहीं है, जबकि उनके दो बच्चे सुहाना और आर्यन अब अपने किशोर अवस्था में हैं और बॉलीवुड में शुरुआत करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। और उनका तीसरा बच्चा अब्राम उनकी आंखों का तारा है। शाहरुख़ और उनके छोटे बेटे को अक्सर एक अच्छा समय साथ मिलकर बिताते देखा जाता है। वह बहुत प्यारा है। यह उनकी तस्वीरों या वीडियो में देखने से पता चलता है।  जब भी संभव हो तो शाहरुख हमेशा अपने बच्चों के साथ रहने को ही  मुद्दा बनाते हैं।  उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनका शेड्यूल कितना व्यस्त है। वह निश्चित रूप से वास्तविक जीवन में एक बेस्ट पापा है। इस ब्लॉग को जरूर पढ़ें :- अपने पापा से ये बस ये 8 बातें चाहता है बच्चा

ऋतिक रोशन:-

ऋतिक रोशन युवाओं के दिल की धड़कन के रूप में जाने जाते रहे हैं। ऋतिक रोशन दो लड़कों, हृरेयान और ह्रिधान के हैं। जबकि अब उनका उनकी वाइफ से तलाक हो गया है। फिर भी वह अपने बच्चो के साथ ज्यादा से ज्यादा रहना पसंद करते है। वे अपने बच्चों को विदेश छुट्टियों में अपने साथ ले गए और जितना समय दे सकते है। उतना अपने बच्चो के साथ बिताया और खूब एन्जॉय भी किया  ऋतिक रोशन रियल में एक बेस्ट पापा है।

सैफ अली खान:-

सैफ तीन बच्चो के पिता है। जिसमे सारा और इब्राहीम पहली वाइफ से हैं।  और छोटा बेटा तैमुर दूसरी पत्नी करीना कपूर से, सारा अपने लुक्स और बॉलीवुड में अपनी शुरुवात को लेकर पहले ही न्यूज़ की खबरों में हैं।  इब्राहिम अभी किशोर है और तैमूर पहले से ही सबसे प्यारे बच्चों में से एक होने के कारण प्रसिद्ध है। दरसल वो सैफ ही थे जिन्होंने अपने बेटे तैमुर की फोटोज मीडिया में डाली और तैमुर मीडिया में सबसे प्यारे बच्चे के रूप में फेमस हो गए। जहाँ सैफ अपने सबसे छोटे बेटे के लिए एक अच्छे  पिता हैं।  वही अपने पुराने बच्चों के लिए वो एक चिल्ड डैड भी है, जो की  उन्हें उनके वास्तविक जीवन में बेस्ट पापा बनाता है।

 

तुषार कपूर:-

तुषार कपूर बॉलीवुड में सबसे नए पिता हैं और उनके बेटे का नाम लक्ष्या है जो की सरोगेट चाइल्ड है। उनका बेटा बहुत सुंदर है और तुषार अपने बच्चे के लिए सब कुछ करते है। वास्तव में, उसका पूरा दिनचर्या अपने बेटे के चारों ओर सेट किया जाता है ताकि वह उसके साथ जितना संभव हो सके उतना समय बिता सके। तुषार निश्चित रूप से अकेले बच्चे जिम्मेदारी को उठाने के लिए और उसके लिए  शानदार काम करने के लिए एक बेस्ट पापा है।  

शाहिद कपूर:-

एक और नए पिता साहिद कपूर, जो की एक प्यारी बच्ची मिशा के पिता है। वह प्रायः पोपुलर होने  से बचाने के लिए अपने बेटी को अपनी बाहों में भरके ले जाते हुए दिखाई देते है। लेकिन शाहिद अपनी और अपनी बेटी के विडियो भी साझा करते है। जिनमें कुछ सुंदर पल जो की पिता-बेटी ने साथ बिताये हैं।  और ऐसे विडियो जो हमारे दिल को पिघलाते हैं।  शाहिद फिर से और भी बेस्ट पापा के रूप में दिखाई देते हैं, जब  वह घर पर कभी कभी अपनी बेटी का डायपर बदलते है।

Your All-In-One Baby Toolkit

Monitor milestones, growth, and discover unique baby names easily

Be the first to support

Be the first to share

Share it

संबंधित ब्लॉग और व्लॉग