1. भ्रूण-का-विकास

गर्भाधारण करने के लिए कब और कितनी बार सेक्स करना चाहिए

गर्भाधारण करने के लिए कब और कितनी बार सेक्स करना चाहिए

प्रकाशित: 08 अग॰ 2022

अपडेटेड: 22 नव॰ 2023

Only For Pro

Dr. Pooja Mittal

विशेषज्ञ पैनल द्वारा समीक्षित

Dr. Pooja Mittal

भ्रूण का विकास
सप्ताह दर सप्ताह गर्भावस्था
नियमित टिप्स

सुरभि (काल्पनिक नाम) प्रेगनेंसी की कोशिश में लगी है लेकिन हर बार असफलता ही उसके हाथ लग रही है। एक दिन सुरभि की सहेली ऋचा ने उससे पूछा कि उसके प्रेगनेंट होने में क्या दिक्कत आ रही है। तब सुरभि ने बताया कि न तो उसे और न ही उसके हसबैन्ड को किसी तरह की दिक्कत है लेकिन न जाने क्यों वह इसमें सफल नहीं हो पा रही है। ऐसी स्थिति में ऋचा ने उसे शहर की एक बढ़िया गायनोकोलॉजिस्ट से मिलने की सलाह दे दी। दो दिन बार ही सुरभि और उसके हसबैन्ड डॉक्टर के क्लिनिक में थे। डॉक्टर ने दोनों से कई सवाल किए, जिसमें कुछ सवाल उनके बीच सेक्स को लेकर भी थे। डॉक्टर उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं थी, और उसने दोनों को बताया कि गर्भधारण करने के लिए कब और कितनी बार सेक्स करना चाहिए। आज इस ब्लॉग में हम यही जानते हैं। 

फर्टाइल समय के बारे में कैसे समझें - How do you calculate your fertile days? 

हर महीने में एक सप्ताह ऐसा होता है, जब सेक्स करने से प्रेगनेंट होने के मौके बढ़ जाते हैं। इसे फर्टाइल समय कहा जाता है और यह ओवूलेशन से दो से तीन दिन पहले शुरू हो जाता है। ओवूलेशन से ठीक पहले वाले ये दिन गर्भाधारण के लिए सही माने जाते हैं। 

ओवूलेशन और फर्टिलाइजेशन - Ovulation and fertilization 

यदि आपका मेन्सट्रूएशन साइकल 28 दिन का है, तो इसके 12 से 14 दिन के आस-पास का समय ओवूलेशन का होता है। यदि आपका साइकल छोटा है, तो आपका फर्टाइल समय 8वें या 9वें दिन आ सकता है। यदि लंबा है, तो यह 19 वें या 20वें दिन आ सकता है। ओवूलेट होने वाला एग 12 से 24 घंटे के लिए ही फर्टिलाइज़ होने के लायक होता है। लेकिन सर्विकल म्यूकस की मदद से स्पर्म महिला के प्रजनन अंग में पांच दिनों तक रह जाता है।  

सर्विकल म्यूकस - Cervical mucus 

शोध कहते हैं कि जिस दिन फर्टाइल सर्विकल म्यूकस आपको दिखता है, वही दिन सेक्शुअल इन्टरकोर्स के लिए सबसे बढ़िया होता है। फर्टाइल सर्विकल म्यूकस एक वजाइनल डिस्चार्ज है, जो कच्चे अंडे के सफेद वाले हिस्से की तरह दिखता है। यह अमूमन ओवूलेशन से पहले दिखता है। सर्विकल म्यूकस स्पर्म के मूवमेंट को बढ़ाता है और लंबे समय तक बचाए रखता है। जीतने ज्यादा स्पर्म बचे रहेंगे और आपके फैलोपियन ट्यूब तक पहुंचेंगे, जो आपके एग को रिलीज करता है, फर्टिलाइजेशन के मौके उतने बढ़ जाएंगे। 

मूड - Mood 

यह जान लें कि रिलैक्स और तनाव मुक्त महसूस करने से गर्भाधारण के मौके बढ़ जाते हैं लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है। क्या आपने यह महसूस किया है कि आपका लिबीडो महीने के कुछ समय ज्यादा मजबूत रहता है? यही हार्मोन ओवूलेशन से ठीक पहले सेक्स के लिए आपकी इच्छा को भी बूस्ट करता है। सेक्शुअल खुशी और संतुष्टि से भी गर्भाधारण के मौके बढ़ जाते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप हमेशा शानदार सेक्स के बारे में भी सोचें। इस ब्लॉग को जरूर पढ़ लें:- क्या गर्भावस्था के दौरान सेक्स करना उचित है? जानें फायदे और नुक्सान

ओवूलेशन ट्रैकिंग - Ovulation tracking 

आप कैलेंडर की मदद से ओवूलेशन को ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा, शरीर के तापमान, सर्विकल म्यूकस या हार्मोन स्तर जैसे बदलावों से भी ओवूलेशन के लक्षणों को ट्रैक किया जा सकता है। ओवूलेशन प्रिडिक्टर टेस्ट प्रेगनेंसी टेस्ट की तरह होता है, जो यह बताता है कि आप कब ओवूलेट करने वाली हैं। ये टेस्ट स्टिक या टेस्ट स्ट्राइप की तरह होते हैं और आपके यूरिन के साथ रीएक्ट करते हैं। आप अपने ओवुलेशन साइकल को भी आसानी से ट्रैक कर सकती हैं।आपको बस अपने पीरियड की तारीख डालने की जरूरत पड़ती है, और उसके बाद  आपकी साइकल कब है और आप कब ज्यादा ओवूलेट करने वाली हैं इसके बारे में आसानी से पता चल सकता है। अपने ओवुलेशन साइकल को जानने के लिए आप यहां इस लिंक पर क्लिक कर सकती हैं:- Ovulation Calculator 

सेक्स फ्रीक्वेंसी - Sex frequency 

सेक्स करना सबकी अपनी निजी प्राथमिकता पर निर्भर करता है। एक्स्पर्ट्स का कहना है कि दिन में एक बार से ज्यादा सेक्स नहीं करना चाहिए। यह जान लें कि बहुत जल्दी-जल्दी सेक्स करने से भी हेल्दी स्पर्म की संख्या कम हो सकती है। अपने साइकल के दौरान सप्ताह में तीन से चार बार सेक्स करना ठीक रहता है। यदि आप प्रेगनेंट होने की कोशिश में लगे हैं, तो बेहतर यह होगा कि आप फर्टाइल समय में सेक्स जरूर करें। लेकिन यह भी एक बाद सच है कि यदि आप और आपका पार्टनर स्वस्थ हैं, तो महीने में कभी भी सेक्स करने से गर्भाधारण करने के मौके बढ़ जाते हैं। हमारा सुझाव है कि इस ब्लॉग में बताए गए सभी उपायों को आजमाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य लें और डॉक्टर के परामर्श के मुताबिक ही अपनी प्रेग्नेंसी को प्लान करें। 

Your All-In-One Baby Toolkit

Monitor milestones, growth, and discover unique baby names easily

Be the first to support

Be the first to share

Share it

संबंधित ब्लॉग और व्लॉग

गर्भाधारण करने के लिए कब और कितनी बार सेक्स करना चाहिए? किन बातों का ध्यान रखें यहां जानिए